खेल

आईपीएल 2025: निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी20 क्रिकेट में हासिल की 'गगनचुंबी' उपलब्धि

jantaserishta.com
25 March 2025 11:56 AM IST
आईपीएल 2025: निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी20 क्रिकेट में हासिल की गगनचुंबी उपलब्धि
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया हो, लेकिन इस मैच के दौरान लखनऊ के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी 20 क्रिकेट में 'गगनचुंबी' उपलब्धि हासिल की है।
दरअसल, निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने पुरुष टी20 क्रिकेट में 600 छक्कों के माइलस्टोन को भी हासिल कर लिया। निकोलस ने अब तक खेले अपने टी20 करियर में 606 छक्के लगाए हैं।
इससे पहले ये कारनामा क्रिस गेल कर चुके हैं, जिन्होंने टी20 करियर में 1,056 छक्के लगाए हैं। इसके बाद किरोन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके नाम 908 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, आंद्रे रसेल 733 के साथ तीसरे स्थान पर हैं और 606 छक्कों के साथ निकोलस पूरन चौथे नंबर पर हैं। टॉप 4 में सभी बल्लेबाज वेस्टइंडीज से ही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मुकाबले को दिल्ली ने 1 विकेट से जीता। इस मैच के हीरो आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 200 से अधिक रनों के स्कोर को दो बार सफलतापूर्वक हासिल किया है। इससे पहले दिल्ली ने ये कारनामा पहली बार 4 मई 2017 को गुजरात लायंस के खिलाफ किया था। उस दौरान दिल्ली ने 209 रनों का पीछा किया था। इस मैच के नायक ऋषभ पंत थे, जिन्होंने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी।
वहीं, दूसरी बार दिल्ली ने ये कारनामा सोमवार (24 मार्च 2025) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ ने 209 रन बनाए थे और बाद में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.3 ओवर में 211 रन के लक्ष्य को हासिल किया। दिल्ली की तरफ से आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story