खेल

IPL 2025: लखनऊ ने जीत का स्वाद चखा, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

Harrison
27 March 2025 11:20 PM IST
IPL 2025: लखनऊ ने जीत का स्वाद चखा, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
x
IPL 2025: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता.
यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया.
इस पारी में निकोलस पूरन ने 18 और मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. लखनऊ के लिए पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और इतने ही चौके जमाए.
जबकि मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. आखिर में कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और अब्दुल समद ने नाबाद 22 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली.
Next Story