
x
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-16 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 5 अप्रैल (शुक्रवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने 12 रनों से रोमांचक जीत हासिल की.इस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 22 रन बनाने थे, लेकिन तेज गेंदबाज आवेश खान ने मुंबई की मंसूबों पर पानी फेर दिया. आवेश ने उस ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और हार्दिक पंड्या को परेशान करके रखा. मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में यह तीसरी हार रही. वहीं लखनऊ की इतने ही मैचों में ये दूसरी जीत रही.
टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रनों के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए. पहले इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स (5) को आकाश दीप ने आउट किया. फिर दूसरे ओपनर रियान रिकेल्टन (10) को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन रवाना किया. दो विकेट गिरने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को मोमेंटम प्रदान किया. नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. नमन धीर 24 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. नमन को स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने बोल्ड किया.
TagsIPL 2025लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हरायाLucknow beat Mumbai by 12 runsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





