खेल
आईपीएल 2025 : क्वालीफायर 2 में धीमी ओवर गति के लिए अय्यर, हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना
jantaserishta.com
2 Jun 2025 10:58 AM IST

x
दिल्ली: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या दोनों पर रविवार को अहमदाबाद में आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया।
चूंकि यह इस सीजन में पंजाब किंग्स का दूसरा ओवर-रेट अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
दूसरी ओर, यह मुंबई इंडियंस का तीसरा ऐसा अपराध था जिसके परिणामस्वरूप हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और टीम के बाकी सदस्यों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।
क्वालीफायर 2 के लिए रविवार को अहमदाबाद में मैच के लिए दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ा। टॉस के तुरंत बाद अहमदाबाद में बारिश के कारण मैच दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। आईपीएल में इस सीजन नियमों में बदलाव किया गया, जिसके तहत प्लेऑफ मैच दो घंटे देरी से शुरू हो सकते थे। इस नियम की वजह से अच्छी बात यह रही कि मैच में दोनों टीमों की ओर से 20-20 ओवर फेंके गए।
सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर ने तेज रफ्तार से खेलते हुए मुंबई इंडियंस का स्कोर 203 रनों तक पहुंचाया। हालांकि, एक वक्त जब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा खेल रहे थे, दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भी हुई। मुंबई 230 प्लस का स्कोर देख रही थी। लेकिन, दोनों के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स ने वापसी की। हालांकि, हार्दिक पांड्या और नमन धीर की बल्लेबाजी पर मुंबई ने पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में, पंजाब किंग्स ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट की शानदार जीत के साथ इस सीजन के फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को 6 गेंद शेष रहते 204 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स अब आरसीबी के साथ फाइनल खेलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





