
x
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-9 में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से पराजित किया. 29 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के 197 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन वो सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है. जबकि गुजरात टाइटन्स की ये पहली जीत रही.इस सीजन में दोनों टीमों की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 11 रनों से गंवा दिया था. जबकि मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.
टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही. पहले ही ओवर में उसने रोहित शर्मा (8) का विकेट गंवा दिया, जो मोहम्मद सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. सिराज ने इसके बाद रयान रिकेल्टन को भी बोल्ड किया, जिसके चलते मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन हो गया. यहां से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की पार्टनरशिप हुई. तिलक वर्मा ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 36 गेंदों पर 39 रन बनाए.
तिलक वर्मा को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया. इम्पैक्ट सब के तौर पर भेजे गए रॉबिन मिंज कुछ खास नहीं कर पाए और स्पिनर आर. साई किशोर का शिकार बने. मिंज के आउट होने के समय मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 108 रन था. यहां से सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या पर तेज गति से रन बनाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों खिलाड़ी अहम मौके पर आउट हो गए. सूर्यकुमार ने चार छक्के और एक चौके की मदद से 28 बॉल पर 48 रन बनाए. जबकि हार्दिक पंड्या सिर्फ 11 रन बना सके. सूर्यकुमार को प्रसिद्ध कृष्णा और हार्दिक को कगिसो रबाडा ने चलता किया. हार्दिक के आउट होते ही मुंबई की उम्मीदों पर पानी फिर गया.
TagsIPL 2025गुजरात टाइटन्समुंबई इंडियंसGujarat TitansMumbai Indiansजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





