खेल
आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स करने जा रही इस बार भी प्लेऑफ में एंट्री! आंकड़े दे रहे गवाही
jantaserishta.com
23 April 2025 9:52 AM IST

x
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच में मुकेश कुमार ने चार विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला।
यह आईपीएल 2025 का 40वां मैच था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी फॉर्म का एक बार फिर प्रदर्शन किया। यह टीम अपने 8 मैचों में अभी तक 6 जीत दर्ज कर चुकी है और प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार के तौर पर उभरी है। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश कर रही डीसी की टीम के लिए यह इस लीग के इतिहास में पांचवां मौका है, जब उन्होंने अपने शुरुआती आठ मैचों में छह जीत दर्ज की हैं।
ताजा जीत से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद डीसी की टीम ने इससे पहले सीजन 2009, 2012, 2020, 2021 में शुरुआती आठ मैचों में छह जीत दर्ज की थी। खास बात यह है कि इन चारों मौकों पर डीसी की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। ऐसे में आंकड़े अगर कुछ इशारा करते हैं, तो इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जाने के लिए बड़ा कदम बढ़ा चुकी है।
आईपीएल 2025 में प्रत्येक टीम को 14-14 मैच खेलने हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस के साथ टॉप-2 पर मौजूद है। दोनों ही टीमों ने आठ मैचों में छह जीत दर्ज की हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर डीसी को दूसरा स्थान मिला है।
इस मैच में केएल राहुल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेल रहे थे और उन्होंने 42 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें वह नाबाद पवेलियन लौटे। राहुल एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 5,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। राहुल ने इसके लिए केवल 130 पारी ली हैं। डेविड वार्नर ने इससे पहले 135 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे। विराट कोहली 157 पारियों में ऐसा कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





