खेल

आईपीएल 2025: टूटे सभी रिकॉर्ड्स, प्लेऑफ मैच में जमकर बरसे रन

jantaserishta.com
31 May 2025 11:22 AM IST
आईपीएल 2025: टूटे सभी रिकॉर्ड्स, प्लेऑफ मैच में जमकर बरसे रन
x
नई दिल्ली: आईपीएल-2025 का एलिमिनेटर मैच चंडीगढ़ में शुक्रवार को खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइंटस को 20 रन से मात दी। इसी के साथ मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच चुकी है। इस नॉकआउट मुकाबले में जमकर रन बरसे। आलम ये रहा कि पिछले सभी रिकॉर्ड्स भी टूट गए। इस मैच में मुंबई ने 228 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 208 रन बना सकी। यानी मुकाबले में कुल मिलाकर 436 रन बने।
ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2014 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने मिलकर 428 जोड़े थे। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच साल 2016 में खेला गया फाइनल मुकाबला तीसरे स्थान पर है, जिसमें कुल 408 रन बने थे। इनके अलावा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम साल 2023 में मिलकर 404 रन बना चुकी है।
30 मई को खेले गए निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन की पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 7.2 ओवरों में 84 रन की साझेदारी हुई।
विपक्षी टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साईं किशोर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 शिकार किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन का योगदान दिया, लेकिन गुजरात को जीत नहीं दिला सके।
मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 शिकार किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्विनी कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए। क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 जून को खेला जाना है, जहां मुंबई का सामना पंजाब किंग्स से होगा। ये नॉकआउट मैच जीतने वाली टीम 3 जून को इसी स्टेडियम में आरसीबी से खिताब के लिए भिड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story