
x
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-27 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 246 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं. हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं.सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की थी. लेकिन इसके बाद हैदराबाद की टीम लगातार चार मुकाबले गंवा चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं.
टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद विस्फोटक रही. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से ही चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी. अभिषेक को तो किस्मत का भी साथ मिला. पारी के चौथे ओवर में यश ठाकुर की गेंद पर अभिषेक का कैच शशांक सिंह ने लपका था, लेकिन वो गेंद नो-बॉल निकली. अभिषेक तब 28 रनों पर खेल रहे थे. इस जीवनदान का अभिषेक ने फायदा उठाया और 19 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ दी. हेड और अभिषेक की तूफानी बैटिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवरों में ही 143 रन कूट डाले.
TagsIPL 2025अभिषेक शर्माAbhishek Sharmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





