खेल

भारत में ही होगा IPL 2022 का आयोजन, दर्शकों के लिए नो एंट्री!

jantaserishta.com
22 Jan 2022 5:01 PM IST
भारत में ही होगा IPL 2022 का आयोजन, दर्शकों के लिए नो एंट्री!
x

नई दिल्ली: IPL 2022 पर बड़ी खबर आ रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैसला किया है कि टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा और इसके मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे. हालांकि, एक बार फिर दर्शकों को घर में बैठकर ही मैच देखने पड़ेंगे. समाचार एजेंसी ANI ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि बोर्ड इस सीजन का आयोजन भारत में कराने के लिए ही प्रतिबद्ध है. शनिवार 22 जनवरी को बोर्ड और सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच बैठक हुई, जिसमें बोर्ड ने अपनी पसंद के बारे में बताया. हालांकि, अगर स्थिति बिगड़ती है, तो संयुक्त अरब अमीरात और साउथ अफ्रीका को भी विकल्प के तौर पर रखा जा रहा है.

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में बताया गया है कि टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन मुंबई के तीन स्टेडियमों- वानखेड़े, डीवाई पाटिल (नवी मुंबई) और ब्रेबॉर्न स्टेडियम (CCI) में किया जाएगा. इसके साथ ही बोर्ड सूत्रों ने बताया है कि अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मैचों का आयोजन पुणे में भी किया जा सकता है. पिछले साल BCCI ने आईपीएल का आयोजन भारत में ही किया था. लेकिन तब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण बायो-बबल में मामले आने लगे थे और इसे 29 मैचों के बाद ही रोकना पड़ा था. फिर सितंबर-अक्टूबर में इसे यूएई में पूरा किया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story