
x
इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने टीम की तैयारियों के बारे में बात की है। बुधवार 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के कप्तान मीडिया के सवालों का जवाब देने आए थे।
इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने टीम की तैयारियों के बारे में बात की है। बुधवार 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के कप्तान मीडिया के सवालों का जवाब देने आए थे। वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस में टीम के कोच महेला जयवर्धने भी उनको साथ मौजूद थे। टीम को होम कंडीशन का फायदा मिलने पर रोहित ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि टीम में आए ज्यादातर खिलाड़ियों को मुंबई में खेलने का अनुभव नहीं है।
रोहित ने उनके साथ नए सीजन में पारी की शुरुआत कौन करेगा इसको लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा " मैं ओपनिंग करूंगा। मैंने पहले भी ऐसा किया है और इशान के साथ मैं इसे आगे भी जारी रखूंगा"इशान किशन को मुंबई ने इस बार 15.25 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई ने किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई है।
मुंबई के कोच महेला जयवर्धने का भी कहना है कि इशान और रोहित की जोड़ी टीम के लिए सही है। उन्होंने कहा कि टीम में कुछ ही खिलाड़ी हैं जो टाप थ्री में बल्लेबाजी कर सकते हैं। रोहित के ओपनिंग की बात करें तो उन्होंने टीम की भलाई के लिए खुद के बल्लेबाजी क्रम को लेकर 2019 तक काफी बदलाव किया था, लेकिन 2019 में उन्होंने ओपनिंग की और काफी सफल रहे। उस सीजन में उन्होंने 405 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतकीय पारी शामिल थी।
कप्तान ने इस फार्मूले को 2020 में भी अपनाया और रोहित ने 332 रन बनाए। खास बात ये रही कि दोनों सीजन में मुंबई ने खिताब अपने नाम किया। 2021 में रोहित ने 381 रन बनाए लेकिन टीम प्लेआफ में भी जगह नहीं बना पाई।
2022 सीजन को लेकर रोहित एक बार फिर से ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम की जरुरत के हिसाब से वे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस बार मुंबई के पास मध्यक्रम में पांड्या ब्रदर्स नहीं हैं। ऐसे में रोहित के ओपनिंग करने के बाद मुंबई की टीम मध्यक्रम के लिए सूर्यकुमार यादव और काइरोन पोलार्ड होंगे। मुंबई अपने आइपीएल अभियान की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली के साथ करेगी। इस मैच में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव उपस्थित नहीं रहेंगे।

Ritisha Jaiswal
Next Story