खेल
IPL 2022 RCB vs PBKS Live: बैंगलोर को लगा पहला झटका, अनुज रावत हुए आउट
Ritisha Jaiswal
27 March 2022 8:22 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के पहले डबल हेडल में रविवार शाम रायल चैंलेंजर्स बैंगलोर का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है।
IPL 2022 RCB vs PBKS Live इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के पहले डबल हेडल में रविवार शाम रायल चैंलेंजर्स बैंगलोर का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टास जीतकर बैंगलोर के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक बैंगलोर की टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए थे।
बैंगलोर की बल्लेबाजी
टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ युवा अनुज रावत पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम के लिए पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 41 रन जोड़े। इसमें रावत के 19 और डु प्लेसिस के 10 रन शामिल थे जबकि 12 रन एक्ट्रा के रूप में टीम को मिले। राहुल चाहर ने अपने पहले ही ओवर में रावत को 21 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पंजाब को पहली कामयाबी दिलाई।
Next Story





