
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं।
मुंबई को लगा शुरुआती झटका
टास हारने के बाद मुंबई की टीम कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा के रूप में टीम को पहला झटका लगा है। टाप फार्म में चल रहे अनुभवी गेंदबाज उमेश यादव ने बिलिंग्स के हाथों उनको 3 रन पर कैच करवाया। डेवाल्ड ब्रेविस डेब्यू मैच में 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर स्टंप होकर वापस लौटे। पैट कमिंस ने 14 रन पर खेल रहे इशान किशन को कप्तान श्रेयस के हाथों कैच करवा वापस भेजा
Next Story





