खेल
IPL 2022 KKR vs RCB Live: कोलकाता को लगा दूसरा झटका, रहाणे हुए आउट
Ritisha Jaiswal
30 March 2022 8:03 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के छठे मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइटराइजर्स से है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के छठे मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइटराइजर्स से है। मुंबई के डि वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैंगलोर की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि कोलकाता ने शिवम मावी की जगह टिम साउदी को इस मैच के लिए इलेवन में शामिल किया है। खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 32 रन बनाए थे।
कोलकाता की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। 10 रन की छोटी पारी खेलने के बाद आकाश दीप के गेंद पर वेंकटेश अपना विकेट गंवा बैठे। मोम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को फंसा और बड़ा शाट खेलते हुए वह 9 रन पर बाउंड्री पर शाहबाज को कैच दे बैठे।
Next Story





