खेल
IPL 2022 KKR vs RCB Live: बैंगलोर को लगा तीसरा झटका , कोहली हुए आउट
Ritisha Jaiswal
30 March 2022 9:56 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के छठे मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइटराइजर्स से है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के छठे मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइटराइजर्स से है। मुंबई के डि वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैंगलोर की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। कोलकाता ने शिवम मावी की जगह टिम साउदी को इलेवन में शामिल किया है। बैंगलोर की घातक गेंदबाजी के आगे कोलकाता की पूरी टीम महज 128 रन पर सिमट गई। खबर लिखे जाने तक बैंगलोर ने 2.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए थे।
बैंगलोर की खराब शुरुआत
छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ अनुज रावत उतरे। उमेश यादव ने तीसरी ही गेंद पर रावत को शून्य पर विकेट के पीछे कैच करवा वापस भेज दिया। टिम साउदी ने बैंगलोर के कप्तान को 5 रन पर रहाणे के हाथों कैच करवा टीम को बड़ी विकेट दिलवाई। इसके ठीक बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने विराट कोहली को 12 रन पर विकेट के पीछे शिकार बनाया।
Next Story





