खेल

IPL 2022 में धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Tara Tandi
7 March 2022 6:01 AM GMT
IPL 2022 में धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
x
सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। MS Dhoni New Hairstyle for IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होना है। 6 मार्च को आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। सीएसके को पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 26 मार्च को खेलना है। सीएसके की टीम ने इसके लिए प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है।

इस दौरान धोनी एक नए लुक में नजर आए हैं। धोनी आईपीएल 2022 में बदले हुए अंदाज में दिखेंगे और उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है।
सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है। ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन वह 2022 में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते दिखेंगे। 40 वर्षीय धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।


Next Story