
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच के 'नोबॉल' विवाद को भुलाकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। दिल्ली को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच ऊंची फुलटॉस को नोबॉल न दिये जाने के विवाद के कारण चर्चा में रहा, जिसके बाद दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
दिल्ली कैपिटल्स सात मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि कोलकाता आठ मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ दिल्ली से एक स्थान नीचे आठवें नंबर पर है। कोलकाता की टीम को अपने पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





