खेल

आईपीएल 2022: CSK ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

jantaserishta.com
4 May 2022 7:06 PM IST
आईपीएल 2022: CSK ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
x
बड़ी खबर

मुंबई: फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 49वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वां मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मिशेल सेंटनर की जगह टीम में मोइन अली की वापसी हुई है, वहीं आरसीबी सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। इस मैच में आरसीबी की नजरें पिछली हार का बदला चुकता करने पर होगी। सीजन-15 में इससे पहले भी यह दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ चुकी है जिसमें चेन्नई ने बैंगलोर को 23 रनों से हार का स्वाद चखाया था। लगातार चार हार झेलने के बाद यह गत चैंपियन सीएसके की यह पहली जीत थी। नजर प्वाइंट्स टेबल पर डालें तो आरसीबी 10 अंक के साथ 6ठें स्थान पर है, वहीं चेन्नई 6 प्वाइंट्स के साथ 9वें पायदान पर है। आज दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में सुधार करने पर होगी। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार 7 बजे होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story