खेल

IPL 2022 CSK vs PBKS Live: भानुका राजपक्षे के रूप में पंजाब को लगा दूसरा झटका

Ritisha Jaiswal
3 April 2022 2:41 PM GMT
IPL 2022 CSK vs PBKS Live: भानुका राजपक्षे के रूप में पंजाब को लगा दूसरा झटका
x
चेन्नई सुपर किंग्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 11वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है

IPL 2022 CSK vs PBKS Live: चेन्नई सुपर किंग्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 11वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने पहली पारी में 4 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं।

पंजाब किंग्स की पारी, दो विकेट गिरे
पंजाब किंग्स को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया और उन्होंने कप्तान व ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। वहीं इस टीम का दूसरा विकेट भनुका राजपक्षे के रूप में गिरा जो 9 रन बनाकर रन आउट हो गए।


Next Story