खेल

IPL 2022 ब्रेकिंग: हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान

Nil dhankar
10 Jan 2022 5:18 PM IST
IPL 2022 ब्रेकिंग: हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान
x

IPL 2022 की मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाने का फैसला किया है. पहले खबरें थी कि श्रेयस अय्यर इस टीम की कमान संभालेंगे लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कैप्टन बनने वाले हैं. सिर्फ हार्दिक ही नहीं अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से राशिद खान भी जुड़ने वाले हैं.

बता दें हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने रीटेन नहीं किया था. पंड्या बैक इंजरी की वजह से पहले जैसी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और बल्ले से भी उनकी फॉर्म खराब चल रही है जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया. हालांकि आईपीएल 2022 से पहले अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मन बना चुकी है.


Next Story