खेल

IPL 2021, SRH vs RR: हैदराबाद को लगा पहला झटका

Gulabi
27 Sept 2021 9:54 PM IST
IPL 2021, SRH vs RR: हैदराबाद को लगा पहला झटका
x
हैदराबाद को लगा पहला झटका

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद की पारी जारी है। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम की ओर से ऋद्धिमान साहा और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी है। इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनए।

महिपाल ने आते ही पहली गेंद पर साहा को पवेलियन भेज दिया है। बड़े शॉट लगाने के चक्कर में साहा 18 रन बनाकर स्टंप आउट हुए। हैदराबाद को लगा पहला झटका।

Next Story