खेल

IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

Gulabi
25 Sept 2021 10:16 PM IST
IPL 2021, SRH vs PBKS, Live Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
x
आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 37वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) आमने-सामने हैं

तीसरा विकेट गिरा, मनीष आउट: SRH ने गंवाया तीसरा विकेट, मनीष पांडे आउट. चौका खाने के बाद रवि बिश्नोई ने इसी ओवर में मनीष से अपना हिसाब पूरा कर लिया है. ओवर की आखिरी गेंद को बिश्नोई ने मिडिल स्टंप की लाइन पर लंबा रखा और मनीष ने इसे ऑन साइड में धकेलना चाहा, लेकिन वह गेंद को पढ़ नहीं पाए. ये गुगली थी और उनके बल्ले-पैड के बीच से स्टंप में घुस गई.

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 37वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) आमने-सामने हैं. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में हो रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बनाए. पहले ओवर से ही पंजाब के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे और धीमी पिच का फायदा हैदराबाद के गेंदबाजों ने बखूबी उठाया. पंजाब के लिए एडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 4 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट झटके.


Next Story