खेल

IPL 2021 RCB vs MI: ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन को लेकर वीरेंद्र सहवाग बोले- टैलेंट है, लेकिन दिमाग हमेशा यूज नहीं करते

Shiddhant Shriwas
27 Sep 2021 4:43 AM GMT
IPL 2021 RCB vs MI: ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन को लेकर वीरेंद्र सहवाग बोले- टैलेंट है, लेकिन दिमाग हमेशा यूज नहीं करते
x
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन को लेकर वीरेंद्र सहवाग कई बार अटपटी बयान दे चुके हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन को लेकर वीरेंद्र सहवाग कई बार अटपटी बयान दे चुके हैं। जब मैक्सवेल पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) का हिस्सा थे, तब वीरू ने उनकी काफी आलोचना की थी। मैक्सवेल इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2021 के पहले फेज में मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था और दूसरे फेज में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। मैक्सवेल ने 37 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली, जिसके बाद वीरू ने कहा कि इस खिलाड़ी में टैलेंट और क्षमता दोनों है, लेकिन यह कई बार अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, 'उसके पास टैलेंट और क्षमता है, लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि वह अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस मैच में उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और रन बनाए। मैं उसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मैं उसके खेलने के तरीके के खिलाफ हूं। वह अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन कई बार वह गेम की सिचुएशन के हिसाब से नहीं खेलता है।' मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
आरसीबी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। मैक्सवेल के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 41 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। क्विंटन डिकॉक और कप्तान रोहित ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। डिकॉक 24 और रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा मुंबई इंडियंस का कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। मुंबई इंडियंस की टीम 111 रनों पर सिमट गई। हर्षल पटेल ने हैट्रिक ली, वहीं मैक्सवेल ने दो विकेट भी लिए।
Next Story