खेल

IPL 2021 MI vs RR Live: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरु, यशस्वी व लुइस क्रीज पर

Ritisha Jaiswal
5 Oct 2021 2:33 PM GMT
IPL 2021 MI vs RR Live: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरु, यशस्वी व लुइस क्रीज पर
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रायल्स के साथ शारजाह में हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रायल्स के साथ शारजाह में हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए हैं।

मुंबई व राजस्थान ने किए दो-दो बदलाव
राजस्थान के खिलाफ इस मैच के लिए मुंबई की टीम ने अपनी अंतिम ग्यारह में दो बदलाव किए। क्विंटन डिकाक और क्रुणाल पांड्या को आराम दिया गया और इनकी जगह टीम में ईशान किशन व जेम्स नीशम को शामिल किया गया। वहीं राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में मयंक मार्केंडे व आकाश सिंह की जगह श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-
इविन लुइस, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिवर दूबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।



Next Story