खेल

IPL 2021 MI vs RCB: विराट कोहली जमकर जीत का जश्न मनाते नजर आए, रोहित शर्मा के चेहरे का उड़ा रंग- देखें Video

Shiddhant Shriwas
27 Sept 2021 9:10 AM IST
IPL 2021 MI vs RCB: विराट कोहली जमकर जीत का जश्न मनाते नजर आए, रोहित शर्मा के चेहरे का उड़ा रंग- देखें Video
x
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले फेज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले फेज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा था, लेकिन दूसरे फेज में तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। लगातार तीन मैचों में हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस अब प्वॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर खिसक गया है। इस हार के बाद कप्तान रोहित के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली जमकर जीत का जश्न मनाते नजर आए।

आईपीएल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें विराट का जश्न मनाना दिख रहा है, तो वहीं रोहित के चेहरे की निराशा भी साफ झलक रही है। रोहित इस वीडियो में टीम की हार से काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं। रोहित ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हमने शानदार गेंदबाजी की, एक समय ऐसा लग रहा था कि वे 180 रन बना लेंगे, लेकिन गेंदबाजों ने हमें मैच में वापसी दिलाई। हमें बल्लेबाजों ने निराश किया। यह अब लगातार हो रहा है, हम लगातार विकेट गिरा रहे हैं। हमने बल्लेबाजों से काफी बातचीत की है। जो बल्लेबाजी करने आ रहे हैं, उन्हें विकेट पर कुछ समय बिताना होगा। विकेट गिरते रहते हैं और हम पर प्रेशर बढ़ता रहता है।'
मैच की बात करें तो आरसीबी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.1 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह पहला मौका था, जब आरसीबी ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को ऑलआउट किया है।


Next Story