खेल

IPL 2021 Live MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव हुए आउट

Kunti Dhruw
28 Sep 2021 4:26 PM GMT
IPL 2021 Live MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव हुए आउट
x
डियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से दुबई के जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से दुबई के जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों ही टीम इस मैच में बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई की टीम ने दो जबकि पंजाब ने अपने आज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। शुरुआती झटकों से उबरते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

पंजाब की बल्लेबाजी, मारक्रम ने बचाई लाज
मयंक की गैरमौजूदगी में कप्तान केएल राहुल के साथ मनदीप सिंह ने पारी की शुरुआत की। 14 गेंद पर वह 15 रन बनाकर वह क्रुणाल पांड्या की गेंद पर LBW हुए। इसके ठीक बाद कीरोन पोलार्ड ने अनुभवी क्रिस गेल को 1 रन पर क्रुणाल के हाथों कैच करवाया। इसी ओवर में उन्होंने कप्तान केएल राहुल को 21 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करवा टीम को बड़ी सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने निकोलस पूरन को 2 रन के स्कोर पर LBW किया।
एक छोर पर जमकर अच्छे शाट लगाते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे एडम मारक्रम को राहुल चाहर ने अपना शिकार बनाया। 29 गेंद पर 6 चौके की मदद से 42 रन बनाने के बाद वह बोल्ड हुए। इसके ठीक बाद 28 गेंद पर 26 रन बनाकर दीपक हुड्डा भी अपना विकेट गंवा बैठे। हरप्रीत बरार 14 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम 135 रन के स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई की तरफ से पोलार्ड और बुमराह ने 2-2 जबकि क्रुणाल और चाहर ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।
मुंबई के प्लेइंग इलेवन में नाथन कूल्टर नाइल और सौरव तिवारी की वापसी हुई है। इशान किशन और एडम मिल्ने को बाहर बिठाया गया है। पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल चोट की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह मनदीप को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, एलेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, क्रुणाल पांडाया, कीरोन पोर्लाड, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट


Next Story