खेल

IPL 2021 Live KKR vs DC: केकेआर का गिरा 5 वां विकेट , जीत के करीब

Ritisha Jaiswal
28 Sep 2021 1:35 PM GMT
IPL 2021 Live KKR vs DC: केकेआर का गिरा 5 वां विकेट , जीत के करीब
x
आइपीएल 2021 के 41वें लीग मैच में रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शारजाह में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2021 Live KKR vs DC 41st match: आइपीएल 2021 के 41वें लीग मैच में रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शारजाह में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरी है। इस मैच में केकेआर के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाते हुए कोलकाता को जीत के लिए 128 रन का टारगेट दिया। जवाब में खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 15 ओवर में 5 विकेट के 98 रन बना लिए थे। सुनील नरेन और नीतिश राणा क्रीज पर।

कोलकाता की पारी
शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की। कोलकाता को पहला झटका वेंकटेश अय्यर को 14 रन पर आउट करके ललित यादव ने दिया। राहुल त्रिपाठी को आवेश खान ने 9 रन पर आउट किया। शुभमन गिल को रबादा ने 30 रन पर आउट किया। इयोन मोर्गन को अश्विन ने डक पर आउट किया। दिनश कार्तिक को 12 रन पर आवेश खान ने आउट किया।


Next Story