खेल
IPL 2021 Live KKR vs DC: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू , धवन और स्टीव स्मिथ क्रीज़ पर
Ritisha Jaiswal
28 Sep 2021 10:21 AM GMT
![IPL 2021 Live KKR vs DC: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू , धवन और स्टीव स्मिथ क्रीज़ पर IPL 2021 Live KKR vs DC: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू , धवन और स्टीव स्मिथ क्रीज़ पर](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/28/1321223-ipl-2021-live-kkr-vs-dc-.webp)
x
आइपीएल 2021 के 41वें लीग मैच में रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शारजाह में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरी है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2021 Live KKR vs DC 41st match: आइपीएल 2021 के 41वें लीग मैच में रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शारजाह में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरी है। इस मैच में केकेआर के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने एक ओवर में 5 रन बना लिए हैं।
पृथ्वी शा आउट, स्टीव स्मिथ इन, आंद्रे रसेल को नहीं मिला मौका
केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम ने एक बदलाव किया। इस टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शा इंजर्ड हैं और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया। वहीं केकेआर ने दो बदलाव किए। इस टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसेल की जगह टीम में संदीप वारियर और टिम साउथी को मौका दिया गया। आंद्रे रसेल इंजर्ड होने की वजह से टीम से बाहर किए गए।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-
शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिच नार्त्जे, आवेश खान।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन-
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नीतिश राणा, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लाकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story