खेल

IPL 2021 Live DC vs KKR Qualifier 2: दिल्ली को लगा 5 वां झटका , 3 रन बनाकर आउट हुए हेटमायर

Bharti sahu
13 Oct 2021 3:33 PM GMT
IPL 2021 Live DC vs KKR Qualifier 2: दिल्ली को लगा 5 वां झटका , 3 रन बनाकर आउट हुए हेटमायर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2021 DC vs KKR इंडियन प्रीमियर लीग के करो या मरो का मुकाबला अब से कुछ देर बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। कोलकाता का कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर दिल्ली के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के मैच में दिल्ली की टीम में एक बदलाव किया गया है। कोलकाता की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी
पृथ्वी शा और शिखर धवन ने कोलकाता के खिलाफ संभालकर पारी का आगाज किया। दोनो ने टीम के स्कोर तक 32 रन तक पहुंचाया। पारी का पांचवां ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती ने पृथ्वी को 18 रन के स्कोर पर lbw कर टीम को पहली सफलता दिलाई। 18 रन बनाकर शिवम मावी की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस बोर्ड होकर वापस लौटे। दिल्ली की टीम को सबसे बड़ा झटका वरुण ने जमकर कर खेल रहे धवन को आउट कर दिया। 36 रन बनाकर वह शाकिब को अपना कैच दे बैठे।कप्तान रिषभ पंत 6 रन बनाकर लोकी फर्ग्युसन की गेंद पर राहुल त्रिपाठी को कैच दे बैठे। वरुण ने दिल्ली का तीसरा झटका शिमरन हेटमायर के रूप में दिया। 3 रन पर खेल रहे इस खिलाड़ी ने बड़ा शाट लगाने की कोशिश में बाउंड्री पर शुभमन गिल को कैच थमाया।तेज गेंदबाज टाम कुर्रन को जगह पर इस मैच के लिए मार्कस स्टोइनिस को दिल्ली के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।





Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story