खेल

IPL 2021: 9 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

jantaserishta.com
7 March 2021 1:57 PM IST
IPL 2021: 9 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल
x

बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है. आईपीएल का 14वां सीजन नौ अप्रैल से चेन्नई में शुरू होगा. वहीं लीग का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीजन का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. वहीं लीग के सभी प्लेऑफ मुकाबले और 30 मई को फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

लीग में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं दिल्ली और अहमदाबाद में 8-8 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार के टूर्नामेंट की खास बात है कि कोई भी टीम होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलेगी. सभी टीमें अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी. इस बार 11 डबल हेडल मुकाबले खेले जाएंगे. डबल हेडर मुकाबले का पहला मैच दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा वहीं दूसरा मुकाबला शाम को 07:30 बजे से खेला जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story