खेल
IPL 2021: मुंबई-कोलकाता की टीम में बदलाव के आसार, क्रिस लिन की होगी छुट्टी?
Rounak Dey
13 April 2021 10:25 AM GMT
![IPL 2021: मुंबई-कोलकाता की टीम में बदलाव के आसार, क्रिस लिन की होगी छुट्टी? IPL 2021: मुंबई-कोलकाता की टीम में बदलाव के आसार, क्रिस लिन की होगी छुट्टी?](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/04/13/1015195-12.webp)
x
बल्लेबाजी में क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होना है। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में इस मैच में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले मैच में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने वाले क्रिस लिन को बाहर बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह क्विंटन डिकॉक की वापसी लगभग तय नजर आ रही है। डिकॉक पहले मैच में नहीं खेल सके थे, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद वह अपने अनिवार्य आइसोलेशन पीरियड में थे।
डिकॉक के आने से टीम का टॉप ऑर्डर और मजबूत होगा। डिकॉक अच्छी फॉर्म में हैं और हाल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 80 रनों की पारी खेली थी। पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए थे, इस दौरान क्रिस लिन के साथ उनका तालमेल गड़बड़ाया नजर आया था। डिकॉक और रोहित साथ में मुंबई इंडियंस के लिए काफी मैच खेल चुके हैं, ऐसे में इन दो बल्लेबाजों के बीच काफी अच्छा तालमेल है।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव हो। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने मिलकर मुंबई इंडियंस के दिए गए 160 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। बॉलिंग में मार्को जैनसेन और जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
मुंबई इंडियंस का संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जैनसेन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story