आईपीएल 2021: कप्तान केएल राहुल ने मारा स्टेडियम के पार वाला 101 मीटर लंबा छक्का

आईपीएल 2021 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम एक समय पर काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने के चलते टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और कुछ दमदार शॉट्स लगाए। जिसमें से एक शॉट पर उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर सिक्स बटोरा। राहुल ने सिराज की इस बॉल पर 101 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा सिक्स भी रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





