खेल

IPL 2021 BIG BREAKING: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे बल्लेबाज ऋषभ पंत

Admin2
30 March 2021 2:59 PM GMT
IPL 2021 BIG BREAKING: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे बल्लेबाज ऋषभ पंत
x

आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करते हुए दिखाई देंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में इसका ऐलान ट्विटर पर किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्वीट में लिखा "IPL 2021 में ऋषभ पंत हमारे कप्तान होंगे। भारत इंग्लैंड सीरीज में चोटिल होने के कारण श्रेयस अय्यर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे।"

Next Story