खेल

IPL 2021: प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल अर्जुन तेंदुलकर

Ritisha Jaiswal
29 Sep 2021 1:18 PM GMT
IPL 2021: प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल अर्जुन तेंदुलकर
x
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चोटिल होने की वजह से वह बिना एक भी मैच खेले आइपीएल के 14वें सीजन से बाहर हो गए। मुंबई की टीम ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जगह पर सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आइपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते देखने की फैंस की उम्मीदों को झटका लगा है। पिछले साल नीलामी में मुंबई की टीम में शामिल किए गए अर्जुन बिना एक भी मैच खेले टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बुधवार को टीम मैनेजमेंट की तरफ से यह अहम जानकारी साझा की गई। बताया गया कि चोटिल होने की वजह से अब वह आगे टूर्नामेंट के मुकाबलें में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
मुंबई की टीम ने पिछले साल हुई नीलामी में 20 लाख की बेस प्राइस देकर अर्जुन को अपनी टीम में शामिल किया था। वह फिलहाल बतौर नेट गेंदबाज टीम के बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करा रहे थे। मुंबई की तरफ से खेलने वाली प्लेइंग इलेवन में वह अभी तक जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए थे।


Next Story