खेल

IPL 2020, MI vs KXIP LIVE Score Update: मुंबई का स्कोर पहुंचा 60 के पार, क्रुणाल पांड्या और क्विंटन डिकॉक है क्रीज पर

Nilmani Pal
18 Oct 2020 2:55 PM GMT
IPL 2020, MI vs KXIP LIVE Score Update: मुंबई का स्कोर पहुंचा 60 के पार, क्रुणाल पांड्या और क्विंटन डिकॉक है क्रीज पर
x
आईपीएल के 13वें सीजन का 36वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में खेला जा रहा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 36वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई के पास लगातार छठवीं जीत दर्ज करने का मौका होगा। वहीं, पिछला मैच जीतकर आ रही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। पंजाब 8 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है।

दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 48 रन से शिकस्त दी थी। सीजन का 13वां मैच अबु धाबी में खेला गया था, जिसमें मुंबई ने पहले 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब 143 रन ही बना सकी थी।

दोनों टीमें:

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हूडा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

राहुल-मयंक के नाम सबसे ज्यादा रन

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और उनके साथी ओपनर मयंक अग्रवाल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-2 में बरकरार हैं। राहुल ने 8 मैचों में 448 और मयंक ने 382 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई का कोई भी बल्लेबाज टॉप-10 में नहीं है।

बुमराह-बोल्ट के नाम 12-12 विकेट

मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने सीजन में 12-12 विकेट लिए हैं। इनके अलावा जेम्स पैटिंसन ने भी सीजन में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई नंबर-2 पर, पंजाब सबसे नीचे

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में नंबर-1 के लिए लड़ाई जारी है। शनिवार को दिल्ली ने चेन्नई को हराकर टॉप पोजिशन पर कब्जा कर मुंबई को नंबर-2 पर ढकेल दिया। अब मुंबई के पास पंजाब को हराकर नंबर-1 पर पहुंचने का मौका होगा। वहीं, पंजाब 4 पॉइंट के साथ टैली में सबसे नीचे है।

पंजाब-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी

पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Next Story