खेल

IPL 2020, KXIP vs DC Live Score Updates: दिल्ली को लगा पहला झटका, पृथ्वी शॉ 7 रन पर आउट

Nilmani Pal
20 Oct 2020 2:32 PM GMT
IPL 2020, KXIP vs DC Live Score Updates: दिल्ली को लगा पहला झटका, पृथ्वी शॉ 7 रन पर आउट
x
आईपीएल के 13वें सीजन का 38वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई में खेला जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 38वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के ओपनर शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। श्रेयस ने दो रन बनाते ही आईपीएल में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं।


ओपनर पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हुए। जिमी नीशम की बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लिया।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर और डेनियल सैम्स को मौका मिला। उनके लिए एलेक्स कैरी, एनरिक नोर्तजे और अजिंक्य रहाणे को बाहर किया गया। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक बदलाव किया। क्रिस जॉर्डन की जगह जिमी नीशम को शामिल किया।

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में शिमरॉन हेटमायर, डेनियल सेम्स, मार्कस स्टोइनिस और कगिसो रबाडा जैसे विदेशी प्लेयर शामिल हैं। पंजाब की टीम में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और जिमी नीशम को मौका मिला।

दोनों टीमें:

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डेनियल सेम्स, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे और कगिसो रबाडा।

पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हूडा, मुरुगन अश्विन, जिमी नीशम, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

Next Story