वर्ल्ड कप में भारत का विजयी अभियान जारी, नीदरलैंड्स को रौंदा, 56 रनों से दर्ज की जीत

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है. भारत ने गुरुवार को खेले गए मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से हरा दिया है. यह भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है और अब वह चार प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गई है. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 179 का स्कोर बनाया था, जवाब में नीदरलैंड्स सिर्फ 123 ही रन बना पाई.
अगर इस मैच की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 53, विराट कोहली ने नाबाद 62 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. इन धमाकेदार पारियों के दमपर टीम इंडिया ने 179 का स्कोर बनाया. वहीं नीदरलैंड्स की बात करें तो वह शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नज़र आई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





