खेल

आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर नेरचा इतिहास

Bharti sahu
5 Oct 2021 8:56 AM GMT
आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर नेरचा  इतिहास
x
पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के उभरते निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इतिहास रच दिया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के उभरते निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह गोल्ड मेडल जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह आठवां स्वर्ण पदक है।

जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
क्वालीफिकेशन चरण के दौरान 1185 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले बीस वर्षीय एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर फाइनल के दौरान एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने 463.4 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ इसे समाप्त किया जो कि फ्रांस के रजत पदक विजेता लुकास बर्नार्ड डेनिस क्राइज्स के स्कोर 6.9 से अधिक था। वहीं, अमेरिका के गेविन बार्निक ने 446.6 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।
पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर
आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत अब तक भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक आठ स्वर्ण पदक जीत चुका है और वह पहले स्थान पर काबिज है। इस दौरान भारतीय निशानेबाजों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीते हैं। इस लिस्ट में अमेरिका दूसरे स्थान पर है जिसने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य के साथ कुल 12 मेडल जीते हैं। इन दोनों देशों के बाद इटली तीसरी, हंगरी चौथे और फ्रांस पांचवें स्थान पर है।आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: एश्वर्य प्रताप ने जीता स्वर्ण, पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में सोने पर साधा निशाना



Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story