खेल
भारत के रोहन बोपन्ना मैड्रिड ओपन के पुरुष युगल फाइनल में हारे
jantaserishta.com
7 May 2023 1:09 PM IST

x
फाइल फोटो
मैड्रिड (आईएएनएस)| भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना को मैड्रिड ओपन के पुरुष युगल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन को शनिवार को खिताबी मुकाबले में रूसी जोड़ी कारेन खाचानोव और आंद्रेई रुब्लेव से कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा।
सातवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एब्डेन को खाचानोव और रुब्लेव से 6-3, 3-6, 10-3 से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने पहले सेट के आठवें गेम में अपनी सर्विस गंवाई और यह सेट 3-6 से गंवा बैठे। लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने रूसी जोड़ी की चौथे गेम में सर्विस तोड़ी और 3-1 की बढ़त बनाने के बाद यह सेट 6-3 से जीत लिया।
सुपर टाई ब्रेक में रूसी जोड़ी ने 6-0 की मजबूत बढत बनाने के बाद इसे 10-3 से जीत लिया। बोपन्ना और एब्डेन सत्र का अपना तीसरा खिताब जीतने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस वर्ष कतर ओपन और इंडियन वेल्स के खिताब जीते हैं।
यह बोपन्ना का सत्र का चौथा फाइनल था। वह हमवतन सानिया मिर्जा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंचे थे। रूसी जोड़ी ने खिताबी मुकाबला 71 मिनट में जीता।
Tagsभारतटेनिस स्टार रोहन बोपन्नाटेनिस स्टाररोहन बोपन्नाफाइनलtennis star rohan bopannatennis starrohan bopannafinalIndia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





