खेल

भारत की पावरलिफ्टर शर्वरी इनामदार ने जीते पांच गोल्ड मेडल, डॉक्टर का कमाल

jantaserishta.com
31 Dec 2021 9:01 AM IST
भारत की पावरलिफ्टर शर्वरी इनामदार ने जीते पांच गोल्ड मेडल, डॉक्टर का कमाल
x

इस्तांबुल: भारतीय पावरलिफ्टर डॉक्टर शर्वरी इनामदार ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. गुरुवार को शर्वरी ने इस्तांबुल में आयोजित एशियन क्लासिक एंड बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के आखिरी दिन अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीता.

एशियन क्लासिक एंड बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन एशियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा तुर्की पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से किया जाता है. प्रतियोगिता के इस संस्करण में 20 देशों के पावरलिफ्टिंग एथलीटों ने भाग लिया.‌
शर्वरी ने 57 किलो ओपन कैटेगरी में ये पांचों गोल्ड मेडल अपने नाम किए. क्लासिक पावरलिफ्टिंग वर्ग में उन्होंने स्क्वाट में 130 किलो, बेंच प्रेस में 70 किलो और डेडलिफ्ट में 150 किलो वजन उठाकर तीन गोल्ड मेडल जीते.
इस तरह उन्होंने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में कुल मिलाकर 350 किलो वजन‌ उठाया, जिसके चलते उन्हें एक और गोल्ड मेडल हासिल हुआ. इसके अलावा क्लासिक बेंच प्रेस चैम्पियन में उन्होंने 70 किलो वजन उठाकर पांचवां गोल्ड मेडल जीता.
पुणे की रहने वाली डॉ. शर्वरी इनामदार आर्युवेद में एमडी हैं. साथ ही वह अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती है. पिछले कुछ सालों से डॉक्टर शरवरी ने एक्सरसाइज और अपने आहार का खास रुटीन तैयार किया है और उसे नियमित रूप से फॉलो भी करती हैं.


इस साल शर्वरी इनामदार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट कर रही थीं. वायरल हो रहे वीडियो में वह साड़ी में बड़ी आसानी से पुशअप्स और वेटलिफ्टिंग कर रही थीं.
शर्वरी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'सभी महिलाओं को अपने फिटनेस शेड्यूल में वेट ट्रेनिंग को शामिल करना चाहिए. इससे मांसपेशियों और हडि्डयों को मजबूती मिलती है. इस तरह की एक्सरसाइज से आप भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं. इस तरह आप अपने परिवार और समाज की बेहतर देखभाल कर सकते हैं. लंबे समय तक युवा रहने और शरीर की मजबूती के लिए भी वेट ट्रेनिंग जरूरी है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story