खेल

टेस्ट मैच में पहला दिन रहा भारत के नाम, 86 रनों पर ही श्रीलंका ने खो दिए 6 विकेट

jantaserishta.com
12 March 2022 9:46 PM IST
टेस्ट मैच में पहला दिन रहा भारत के नाम, 86 रनों पर ही श्रीलंका ने खो दिए 6 विकेट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 252 रनों पर ऑलआउट हुई. लेकिन पहले ही दिन श्रीलंकाई टीम 100 रनों से पहले ही 6 विकेट खो चुकी है.

भारत के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में श्रीलंका का हाल-बेहाल हो चुका है. श्रीलंकाई टीम 100 रनों से पहले ही अपने 6 बल्लेबाजों को खो चुकी है. इस मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका ने सिर्फ 86 रनों पर अपने 6 विकेट खो दिए. अगर श्रीलंका इसी तरह अपने विकेट गिरवाता रहा तो मुकाबला कल ही खत्म हो जाएगा. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए. वहीं एक विकेट अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.
इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही. भारत की ओर से मयंक अग्रवाल लगातार दूसरे मैच में भी कोई भी कमाल नहीं दिखा पाए. वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए. वह 15 रन बनाकर लसिथ एंबुलडेनिया का शिकार बने. वहीं हनुमा विहारी 31 और विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन श्रेयस अय्यर ने निचले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. अय्यर ने 92 रनों की एक शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े. इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी 39 रनों की पारी खेली.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान रोहित ने जयंत यादव को बाहर की राह दिखाई है. उनकी जगह अक्षर पटेल को जगह दी गई है. भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर कमाल की बड़ी जिम्मेदारी होगी. पटेल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले डे-नाइट टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने बहुत ही धमाकेदार खेल का नजारा पेश किया था.
श्रीलंका के खिलाफ जिस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, वह विराट कोहली का दूसरा घरेलू मैदान हैं, यहां के कोने-कोने से वह अच्छी तरह से वाकिफ हैं. वहीं, आईपीएल में आरसीबी का भी यही मैदान है, जिसके पिछले सीजन तक विराट कोहली कप्तान थे. विराट कोहली पिछले दो साल से कोई भी शतक नहीं लगा पाएं हैं. ऐसे में अपने इस फेवरेट मैदान पर वह बड़ी खेलना चाहेंगे. वहीं, दूसरी तरफ रोहित शर्मा धाकड़ बल्लेबाज कोहली के गढ़ में अपने हाथ खोलना चाहेंगे.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च को बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाना है. अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत लेती है, तो वह एक इतिहास रच देगी. भारतीय टीम घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगी. अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में भारतीय टीम के आस-पास भी कोई नहीं है. भारत ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. उसके बाद से भारत ने कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई हैं. रोहित शर्मा मैच जीतकर इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे.
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story