खेल

एश‍ियन गेम्स: एथलेटिक्स में भारत की निराशाजनक शुरूआत

jantaserishta.com
29 Sept 2023 9:55 AM IST
एश‍ियन गेम्स: एथलेटिक्स में भारत की निराशाजनक शुरूआत
x
हांगझोऊ: भारत 19वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में खाली हाथ रहा। विकास सिंह और प्रियंका गोस्वामी पुरुषों और महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धाओं में पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में विकास सिंह 1:27.33 के समय के साथ 5वें स्थान पर रहे।
प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में 1:43.07 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। चीन की विश्व रिकॉर्ड धारक यांग जियायू ने महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक 1:30:03 में जीती। चीन की मा जेनक्सिया (1:30:04) ने रजत पदक जीता। जबकि, जापान की फुज्जी नानाको ने 1:33:49 का समय लेकर कांस्य अपने नाम किया।
पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में चीन के जून झांग ने 1:23.00 में स्वर्ण पदक जीता और झाओझाओ वांग ने 1:27.08 में रजत पदक जीता। जबकि, जापान के मुरायाम युतारो ने कांस्य पदक जीता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story