खेल

एशियन गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, जानें पूरी डिटेल्स

Manish Sahu
14 Sep 2023 5:28 PM GMT
एशियन गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, जानें पूरी डिटेल्स
x
खेल: 19वें एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा। वहीं झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ग्राउंड में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट में भारत की महिला और पुरुष दोनों ही टीमें हिस्सा लेंगी। बेहतर रैंकिंग के कारण दोनो ही टीमें अपने इवेंट्स के क्वार्टर फाइनल में सीधे मुकाबला खेलने उतरेंगी। इसके लिए बीसीसीआई पहले ही दोनों टीमों का ऐलान कर चुकी है।
वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ जबकि महिला टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी। हालांकि, हरमनप्रीत कौर पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगा है। इसलिए अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचती है तभी हरमनप्रीत कौर को खेलने का मौका मिल पाएगा। 19वें एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इवेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जबकि फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं पुरुष इवेंट की शुरुआत 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगा।
एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के मुकाबले कहां पर खेले जाएंगे?
19वें एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के मैचों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में होगा। जिसमें झोजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ग्राउंड में सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
एशियन गेम्स 2023 का लाइव प्रसारण किस पर होगा?
भारत में एशियन गेम्स 2023 में सभी इवेंट्स का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी।
ओपनिंग सेरेमनी: 23 सितंबर
सितंबर में कार्यक्रम
क्रिकेट: 19-25 सितंबर (महिला)
वॉलीबॉल: 19-26 सितंबर (पुरुष)
बीच वॉलीबॉल: 19-28 सितंबर
फुटबॉल: 19 सितंबर-7 अक्टूबर
रोइंग: 20-25 सितंबर
नौकायन: 21-27 सितंबर
टेबल टेनिस: 22 सितंबर-2 अक्टूबर
रग्बी सेवन्स: 24-26 सितंबर
जूडो: 24-27 सितंबर
स्केटबोर्डिंग: 24-27 सितंबर
तायक्वोंडो: 24-28 सितंबर
तलवारबाजी: 24-29 सितंबर
तैराकी: 24-27 सितंबर
कलात्मक जिम्नास्टिक: 24-29 सितंबर
टेनिस: 24-30 सितंबर
शूटिंग: 24 सितंबर-1 अक्टूबर
बॉक्सिंग: 24 सितंबर-5 अक्टूबर
हैंडबॉल: 24 सितंबर-5 अक्टूबर
हॉकी: 24 सितंबर-7 अक्टूबर
शतरंज: 24 सितंबर-7 अक्टूबर
माउंटेन बाइक: 25 सितंबर
बास्केटबॉल 3X3: 25 सितंबर-1 अक्टूबर
वाटर पोलो: 25 सितंबर-7 अक्टूबर
ट्रैक: 26-29 सितंबर
सॉफ्टबॉल: 26 सितंबर-2 अक्टूबर
स्क्वैश: 26 सितंबर-5 अक्टूबर
घुड़सवारी: 26 सितंबर-6 अक्टूबर
बास्केटबॉल: सितंबर 26-अक्टूबर 6
बेसबॉल: 26 सितंबर-7 अक्टूबर
ब्रिज: 27 सितंबर-6 अक्टूबर
क्रिकेट: 27 सितंबर-7 अक्टूबर (पुरुष)
गोल्फ: 28 सितंबर-1 अक्टूबर
ट्रायथलॉन: 29 सितंबर-2 अक्टूबर
बैडमिंटन: 28 सितंबर-7 अक्टूबर
एथलेटिक्स : 29 सितंबर-5 अक्टूबर
स्प्रिंट: 30 सितंबर-3 अक्टूबर
गोताखोरी: 30 सितंबर-4 अक्टूबर
रोलर स्केटिंग: 30 सितंबर-7 अक्टूबर
वॉलीबॉल: 30 सितंबर-7 अक्टूबर (महिला)
भारोत्तोलन: 30 सितंबर-7 अक्टूबर
अक्टूबर में शेड्यूल
बीएमएक्स रेसिंग: 1 अक्टूबर
तीरंदाजी: 1-7 अक्टूबर
ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक: 2-3 अक्टूबर
कबड्डी: 2-7 अक्टूबर
रोड: 3-5 अक्टूबर
सॉफ्ट टेनिस: 3-7 अक्टूबर
स्पोर्ट क्लाइंबिंग: 3-7 अक्टूबर
ड्रैगन बोट: 4-6 अक्टूबर
कुश्ती: 4-7 अक्टूबर
स्लैलम: 5-7 अक्टूबर
जू-जित्सु: 5-7 अक्टूबर
कराटे: 5-8 अक्टूबर
रिदमिक जिम्नास्टिक: 6-7 अक्टूबर
ब्रेकिंग: 6-7 अक्टूबर
मैराथन तैराकी: 6-7 अक्टूबर
कलात्मक तैराकी: 6-8 अक्टूबर
क्लोजिंग सेरेमनी- 8 अक्टूबर
Next Story