खेल
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में फंसे भारत के चेस खिलाड़ी अन्वेश
Ritisha Jaiswal
25 Feb 2022 10:38 AM GMT

x
भारत के पूर्व रैपिड चेस चैंपियन अन्वेश यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वे अपने अपार्टमेंट में अकेले हैं
भारत के पूर्व रैपिड चेस चैंपियन अन्वेश यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वे अपने अपार्टमेंट में अकेले हैं और बहुत डरे हुए हैं। अन्वेश 2012 से यहां रह रहे हैं, लेकिन हाल ही में रूसी अटैक के बाद उनका यहां रहना मुश्किल हो गया है। यूक्रेन से सभी उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। ऐसे में उनका बाहर आना भी संभव नहीं है। 30 साल के अन्वेश यू्क्रेन की राजधानी कीव के एक हॉस्पिटन में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। वे मार्च में भारत लौटने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और अब उनका बाहर आना मुश्किल है।
पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि रूस के सैनिक यहां आक्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कभी भी ऐसे हालातों के बारे में नहीं सोचा था। अन्वेश ने 2017 में राष्ट्रीय रैपिड चेस प्रतियोगिता जीती थी।
भारत लौट चुके हैं चार हजार भारतीय
गुरुवार को भारत के विदेश सचिन हर्षवर्धन श्रंगला ने कहा कि यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बाहर लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में लगभग 20 हजार भारतीय नागरिक थे और उनमें से चार हजार वापस अपने देश लौट चुके हैं। अन्वेश ने बताया कि मौजूदा समय में यूक्रेन के जो हालात है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ है।
भारतीय राजदूत से मदद की उम्मीद
अन्वेश का परिवार उड़ीसा के भुवनेश्वर में रहता है और उनके परिवार के लोग लंबे समय से उन्हें भारत वापस बुला रहे थे। उन्होंने पहले भी यूक्रेन से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिले। वहीं उनके सीनियर अधिकारियों ने कहा कि एक बार हालात सामान्य हो जाने दें। इसके बाद वो अपने देश जा सकते हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। अब उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या होने वाला है। अब उन्हें भारतीय राजदूत से मदद की उम्मीद है।

Ritisha Jaiswal
Next Story