टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी जीत, नेट रन रेट में अफगानिस्तान को छोड़ा पीछे

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2021 टी20 विश्व कप के 37वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया. कप्तान विराट कोहली के जन्मदिन पर टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की. स्कॉटलैंड ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 86 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 6.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए केएल राहुल सिर्फ 19 गेंदो में 50 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





