खेल

भारत की अनाहत को एशियाई जूनियर स्क्वाश में स्वर्ण

Rani Sahu
22 Aug 2023 12:32 AM IST
भारत की अनाहत को एशियाई जूनियर स्क्वाश में स्वर्ण
x
डेलियान । भारत की भारत की अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वाश व्यक्तिगत चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। 15 वर्षीय अनाहत ने अंडर-17 वर्ग में ये पदक अपने नाम किया। अनाहत ने खिताबी मुकाबले में हांगकांग की एना क्वोंग को 3-1 से हरा दिया। इससे पहले अनाहत ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी मलेशियाई खिलाड़ियों डॉयस ली और विटनी इसाबेल को पराजित किया था। अनाहत ने गत वर्ष भी इस इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा अनाहत ने साल 2019 में मकाऊ में अंडर-13 वर्ग में भी कांस्य पदक पर कब्जा किया था। अनाहत ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत की ओर से भाग लिया था।
Next Story