
x
हांगझोऊ: अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की भारतीय टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में रिकर्व महिला टीम प्रतियोगिता में वियतनाम को हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। तीरंदाजी के रिकर्व वर्ग में यह भारत का पहला पदक है जबकि कंपाउंड वर्ग में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया है। इसके साथ ही 19वें एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 87 हो गई है।
भारतीयों ने पहला सेट 56-52 से जीता लेकिन उनके विरोधियों ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 56-55 से जीत लिया। इसके बाद भी दोनों टीमों के बीच शानदार टक्कर हुई लेकिन बाजी भारत ने मारी। फिर, ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 6-2 से हराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





