
x
Mumbai मुंबई। श्रीलंका के खिलाफ 21 दिसंबर से शुरू होने जा रही पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा हुई। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने वालीं शेफाली को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "महिला चयन समिति ने श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ आगामी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम चुन ली है।"
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। इस टीम में जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को भी मौका दिया गया है। दोनों ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। भारतीय टीम में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और रेणुका सिंह ठाकुर को भी चुना गया है, जिन्होंने भारत को विश्व कप खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। भारतीय टीम के पास ऋचा घोष और जी कमलिनी के रूप में दो विकेटकीपर हैं।
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम में टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके बाद इसी मैदान पर 23 दिसंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगा। चौथा और पांचवां मुकाबला इसी मैदान पर 28 और 30 दिसंबर को खेला जाना है।
पांच मैचों की यह सीरीज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों की तैयारियों की शुरुआत होगी। 50 ओवरों के फॉर्मेट में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय टीम अब अपना फोकस 20 ओवरों के वर्ल्ड कप पर करेगी। यह विश्व कप जून 2026 से इंग्लैंड में खेला जाना है।
भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
Tagsभारतीय महिला क्रिकेट टीमबीसीसीआईशेफाली वर्माहरमनप्रीत कौरश्रीलंका महिला टीमटी20 सीरीज 2025स्मृति मंधानामहिला वर्ल्ड कप 2026भारतीय टीम स्क्वाडविशाखापत्तनम टी20जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





