खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए ओमान रवाना

Manish Sahu
23 Aug 2023 11:46 AM GMT
भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए ओमान रवाना
x
खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए ओमान रवाना हो गई है। जहां वो शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। भारत को एलीट पूल में जापान, मलेशिया और थाईलैंड के साथ रखा गया है।
वहीं चैलेंजर्स पूल में हांगकांग चीन, चीनी ताइपै, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ईरान और ओमान हैं। भारतीय टीम की अगुवाई नवजोत कौर करेंगी। एलीट ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।मलेशिया के बाद भारत को शनिवार को जापान से और रविवार को थाईलैंड से खेलना है।
भारत की कोच सौंदर्या येंडाला ने टीम की रवानगी से पहले कहा ,‘‘ हमें इस टूर्नामेंट का बेताबी से इंतजार है। इसकी तैयारी के लिये हमने काफी मेहनत की है। हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लायेगी।’’ कप्तान नवजोत ने कहा ,‘‘ हमें पूल में कुछ मजबूत टीमों का सामना करना है लेकिन हम पूरी तैयारी से आये हैं। हमें पदक जीतने का यकीन है।"
Next Story