खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में 10 विकेट से हराया ,2-0 की अजेय बढ़त

Teja
4 July 2022 3:03 PM GMT
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में 10 विकेट से हराया ,2-0 की अजेय बढ़त
x
,2-0 की अजेय बढ़त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 173 रन के स्कोर पर सिमट गई। रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोरदार पारियों के दम पर भारत ने 25.4 ओवर में बिना विकेट खोए टारगेट हासिल कर लिया। मंधाना ने नाबाद 94 रन और शेफाली ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली। मंधाना ने अपनी पारी में 83 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 1 छक्का जमाया। वहीं, शेफाली ने 71 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और एक छक्का जमाया। इस मैच में भारत ने बिना विकेट खोए सबसे बड़े टारगेट का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

श्रीलंका की कमजोर रही शुरुआत टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर हसीनी परेरा बिना खाता खोले रेणुका की गेंद पर बोल्ड हो गईं। दूसरी ओपनर विशमी गुणरत्ने भी नाकाम रहीं और 3 रन बनाकर रेणुका का दूसरा शिकार बनीं। 42 रन तक टीम की चार बल्लेबाज आउट हो चुकी थीं। चमारी अट्टापट्टू ने श्रीलंका की पारी संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बना। उनके अलावा अमा कंचना ने 83 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। वहीं डी सिल्वा ने 62 गेंदों में 32 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारत की ओर से रेणुका सिंह ने10 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं मेघना सिंह ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 10 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।



Next Story