
x
आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ही खेला जाना है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आगाज में महज तीन दिन बचे हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस टीम के स्काउट और विकेटकीपिंग कंसल्टेंट किरण मोरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई इंडियंस के मुताबिक किरण मोरे को कोई लक्षण नहीं हैं और वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ही खेला जाना है।
Official Statement:
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2021
Mumbai Indians' scout and wicket keeping consultant Mr. Kiran More has tested positive for Covid-19. #MumbaiIndians #MI #OneFamily (1/3) pic.twitter.com/Szoweg0MrZ
मुंबई इंडियंस की ओर से जारी किए गए बयान में आगे कहा गया, 'किरण मोरे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी की गई हेल्थ गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन किया है। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उनकी हेल्थ को मॉनिटर करती रहेगी।' मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग कंसल्टेंट भी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी बेंगलुरु में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में आइसोलेशन से गुजर रहे हैं।
Next Story





